एक फ्लॉप फिल्म - काजोल IN ऐश OUT, एक हिट फिल्म - ऐश IN, काजोल OUT
[बॉलीवुड समाचार] इसे केवल किस्मत ही कहेंगे - जो भी काजोल और ऐश्वर्या राय के साथ हुआ है। हालांकि अच्छा क्या था और बुरा क्या ये तो हम डिसाईड नहीं कर पा रहे हैं लेकिन ये तय है कि फिल्मों की चॉइस के मामले में ऐश्वर्या राय काजोल से बेहतर हैं।
दरअसल हुआ यूं कि हाल ही में काजोल ने कुबूल किया है कि उन्होंने दिलवाले करके गलती की और उन्हें दुर्गा रानी सिंह का ऑफर ले लेना चाहिए था। अब अगर किसी को याद हो तो दुर्गा रानी सिंह ऐश्वर्या ने साइन की और दिलवाले भी पहले ऐश को ही ऑफर हुई थी।
[REASONS: क्यों ना देखें दिलवाले]
इसका मतलब है कि ऐश ने जो फिल्म रिजेक्ट की वो काजोल ने की और काजोल ने जो फिल्म रिजेक्ट की वो ऐश ने। लेकिन जो फिल्म काजोल ने की यानि कि दिलवाले, उसका तो हाल सब ही देख रहे हैं ।
जो फिल्म ऐश करने वाली हैं (अगर उन्हें धोखा मिलने की अफवाहें गलत हैं) तो इस फिल्म के हिट होने के काफी आसार हैं क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर हैं सुजॉय घोष।
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब काजोल ने किसी ब्लॉकबस्टर को रिजेक्ट किया है -


Click it and Unblock the Notifications


