मास्टर ब्लास्टर सचिन पर गीत लिखेंगे कैलाश खेर
भले ही एशिया कप 2012 से भारत बाहर हो गया है। लेकिन इस दौरे पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने महाशतक जड़ कर इतिहास रच दिया।आलोचकों ने जहां इस बात को लेकर कई तरह की बातें की हैं वहीं देश की आम जनता इस बात से काफी खुश है कि सचिन जैसा व्यक्ति उनके देश में पैदा हुआ है।
उन आम व्यक्तियों में एक खास इंसान भी है जिसका लोहा दुनिया मानती है। हम बात कर रहे हैं गायक और गीतकार कैलाश खेर की। जिन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सम्मान में एक गीत लिखने की योजना बनायी है और वह बहुत जल्द इसे अपने नये एलबम 'रंगीले' में शामिल भी करने वाले हैं। आपको बता दें कि अपने एलबम के लिए कैलाश खेर इन दिनों कई देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो बांग्लादेश भी गये थे, जहां सचिन ने महाशतक जड़ दिया।
इस बात से खुश होकर वह बधाई देने सचिन के पास भी गये थे। सचिन के सैकड़े ने उन्हें इतनी खुशी दे दी कि उन्होंने सचिन के लिए गाना लिखने का मन बना लिया। उन्होंने कहा, मैं एक ऐसी धुन तैयार कर रहा हूं, जो सचिन के व्यक्तित्व को दर्शायेगा, उनका यह गीत भावुकता से भरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications
