बॉलीवुड गूंजा बधाई हो सचिन तुम बेस्ट हो

sachin tendulkar
मीरपुर में सचिन तेंदुलकर के महाशतक के पूरे होते ही सचिन को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस खास मौके पर भला बॉलीवुड के स्टार्स भी कैसे पीछे रहते। सचिन की इस खास उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए इन सितारों ने भी ट्विटर का सहारा लिया है और बधाई संदेश सचिन तक पहुंचा रहे हैं।

सचिन का महाशतक पूरा होते ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर सचिन को बधाई देते हुए लिखा, अब भारत चैन की सास ले सकता है। सचिन का अविश्वसनीय शतक पूरा हो गया, इससे पहले कभी किसी ने भी नहीं किया है और ना ही कोई कर सकेगा।

अभिषेक बच्चन
ने लिखा है कि सचिन बधाई हो। हम लकी है कि इस खेल के हम साक्षी बने। इस घड़ी में खुद को रोक पाना मुश्किल है।

वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी लिखा है कि सचिन ने आज फिर से इतिहास रचा है। मेरी तरफ से सचिन को बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी सचिन को इस उपलब्धी पर दिल से बधाई दी है।

पूनम पांडे ने सचिन की इस उपलब्धी पर राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है, वो लिखती हैं कि सचिन के 100वें शतक के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद, अगर उनकी दादी बांगलादेश ना बनाती तो आज सचिन का यह शतक पूरा नहीं होता।

खिलाड़ी अक्षय कुमार लिखते हैं कि सचिन को सलाम है जिसने तमाम आलोचनाओं के बाद भी उन्होंने इतिहास रच दिया।

रितेश देशमुख ने अपने ही अंदाज में लिखा है 'टन टना टन' वो लोग जो कह रहे थे कि सचिन को रिटायर हो जाना चाहिए अब समय आ गया है कि उन्हें ऐसे कमेंट्स को रिटायर कर देना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X