मुकेश अंबानी को पसंद आयी 'काई पो चे'
सबको पता है कि अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड के लिए की गयी थी। फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड ने दिल खोलकर फिल्म की तारीफ की। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड से भी पहले किसी के लिए की गयी थी। जानना चाहते हैं कि किसके लिए? तो उनका नाम हैं भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी।
जिनकी फिल्म 'काई पो चे' के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला से गहरी दोस्ती हैं। जिनके लिए बॉलीवुड की स्पेशल स्क्रीनिंग से दो दिन पहले उनके घर एंटीलिना के स्पेशल थियेटर में फिल्म 'काई पो चे' दिखायी गयी है। फिल्म के प्रति मुकेश अंबानी की दिलचस्पी इसलिए थी क्योंकि फिल्म गुजरात पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है। खैर फिल्म देखने के बाद मुकेश अंबानी ने फिल्म की जबरदस्त तारीफ की और उम्मीद जताई कि फिल्म जरूर सफल होगी।
आपको बता दें कि ऐसी ही प्रतिक्रिया बॉलीवुड की भी ओर से आयी है। अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री विद्या बालन ने भी फिल्म को बेहतरीन और शानदार बताया है। इस फिल्म को लेकर लोग बेकरार इसलिए भी थे क्योंकि यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के लोकप्रिय नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है।भारत में यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है इस फिल्म के जरिये टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भी बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राज कुमार यादव और अमित हैं।
मालूम हो कि 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' तीन दोस्तों की कहानी है जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












