'काई पो चे' से सुशांत बनेंगे दूसरे शाहरूख

टीवी की दुनिया का हर बड़ा और लोकप्रिय कलाकार बड़े पर्दे पर हीरो बनने की तमन्ना पाले यह सोचता है कि एक दिन वो भी बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख की तरह नाम कमायेगा। दौलत और शौहरत उसके कदम चूमेगी। लेकिन सब की किस्मत एक जैसी तो होती नहीं इसलिए बहुत सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बिग स्क्रीन पर हीरो बनने के लिए टीवी पर अपने अच्छे-खासे करियर को ठोकर मार दी। मालूम हो कि किंग खान ने भी अपना करियर टीवी से शुरू किया था।

लेकिन बड़े पर्दे ने भी उन्हें नकार दिया जिसके कारण जब वो वापस टीवी पर लौटे तो उन्हें वो प्यार नहीं मिला जो कि दर्शक उन्हें पहले देते थे। रोहित राय, अमर उपाध्याय जैसे तमाम ऐसे नाम है जो टीवी को छोड़कर आगे तो बढ़े लेकिन जब वापस लौटे तो टीवी ने भी उन्हें नहीं पूछा।

एक बार फिर एक टीवी का डैंशिग हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने भी बड़े पर्दे का रूख किया है। इनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'काई पो चे'। जो कि इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। हालांकि फिल्म ने अभी से बॉलीवुड के सिने दर्शकों का दिल जीत लिया है लेकिन असल परीक्षा तो दर्शक लेंगे।

सुशांत ने भी 'काई पो चे' के लिए अपना हिट शो पवित्र रिश्ता छोड़ दिया था। हालांकि कभी शो की टीआरपी रहे सुशांत के बिना भी आज यह शो अपनी पुरानी पोजिशन पर विद्यमान है लेकिन सुशांत ने अपने करियर का दांव खेल लिया है देखते हैं उनकी किस्मत उनके लिए क्या लेकर आती है?

मालूम हो कि 'काई पो चे' मशहूर लेखक चेतन भगत के लोकप्रिय नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है। भारत में यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X