सलमान के जुम्मे-चुम्मे ने मचाया धमाल, मिले 50 लाख हिट्स
इस गाने को अहमदखान ने कोरियोग्राफ किया है जबकि इसे संगीत से सजाया है हिमेश रेशमिया ने। इस मदमस्त गानें को सुरबद्ध किया है मिका सिंह और पलक ने। गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया गया है। इस गाने में सलमान खान काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं और उन्होंने काफी मदमस्त डांस भी किया है। उनके हर हिट गाने की तरह इस गाने में भी एक सिग्नेचर स्टेप है जिसे निश्चित रूप से आपको आज के हर युवागण करते हुए दिखायी दे जायेंगे।
सलमान को लगी किक... जैकलीन को दिल में दी जगह, मुंबई में दिलाया घर
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। नाडियाडवाला ने कहा, "मेरे सहायक निर्देशक और मेरी पूरी टीम का कहना है कि फिल्म के पोस्टर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब मैं थोड़ा चैन से सांस ले सकता हूं।
काश कि मैं जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठाने के लिए मेरे पास थोड़ा और समय होता। लेकिन हमें ईद पर यह फिल्म प्रदर्शित करनी है और हम इसे पूरा करेंगे।"
फिलहाल अभी तक फिल्म में सलमान खान का क्या रोल है इस पर सस्पेंस बरकरार है। फिल्म में जैकलीन के अलावा रणदीप हु्डडा और नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी दिलचस्प भूमिका में हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












