सलमान को लगी किक... जैकलीन को दिल में दी जगह, मुंबई में दिलाया घर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म किक की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से काफी इंप्रेस हैं। अब सलमान खान जब किसी से इंप्रेस हों तो वो उस शख्स के लिए कुछ तो खास करते ही हैं। तो उन्होंने इस श्रींलकन ब्यूटी के लिए एक 3 बीएचके फ्लैट बुक कराया है। इस खबर के सलमान खान के फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं और साथ ही वो काफी हैरान भी हैं। क्योंकि जैकलीन एक ही फिल्म में सलमान के इतने करीब आ गयीं कि उन्होंने जैकलीन के लिए एक मंहगा और खूबसूरत फ्लैट बुक करा लिया ये बात वाकई किसी को भी हैरान कर दे। लेकिन सलमान खान की आदतों से लोग अच्छी तरह से वाकिफ हैं। एक बार उनका दिल किसी पर आ जाए तो वो उसके लिए दिल खोलकर कुछ भी करते हैं।

जैकलीन से पहले अपनी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के लिए सलमान खान ने एक बड़ी और मंहगी कार खरीदी थी। हालांकि सलमान खान के साथ ब्रेक अब के बाद ये खबरें भी आईं कि कैटरीना कैफ ने सलमान खान द्वारा गिफ्ट की गयी कार को बेच दिया है। हालांकि सच क्या है ये किसी को नहीं पता। जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान को हाल ही में किक फिल्म के ईवेंट के दौरान एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते देखा गया। सलमान खान ने तो जैकलीन की तारीफों के पुल ही बांध दिये थे और इस दौरान मीडिया वालों ने भी सलमान खान की ये कहकर काफी खिंचाई की कि कुछ समय पहले जय हो के दौरान तो सलमान अपनी को-स्टार की टांग खींचते नज़र आए थे और अब अपनी को-स्टार की इतनी तारीफ कैसे कर रहे हैं।

अब सलमान खान ने जैकलीन को 3 बीएचके फ्लैट देकर लोगों को बातें बनाने का और भी मौका दे दिया है। वजह दे दी है कि वो सलमान और जैकलीन के बीच के रिश्ते को लेकर बातें करें। सलमान तो अब वैसे ही परेशान हैं खुद को लेकर मीडिया में हर उड़ती नयी खबरों को लेकर। अब एक बार फिर से सलमान खान ने अपने लिये खुद ही गड्ढा खोद लिया है। अब किक फिल्म के रिलीज होने और फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट के आने तक तो जैकलीन और सलमान को लेकर लोगों लिए जैकलीन और सलमान को लेकर काफी सुर्खियां मिल गयी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X