जूही चावला के भाई बॉबी का निधन, दुखी बॉलीवुड

एक दुखद खबर बॉलीवुड से हैं, सिने अभिनेत्री जूही चावला के बड़े भाई बॉबी चावला का रविवार सुबह जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 2010 से कोमा में थे लेकिन रविवार सुबह सात बजे उनका निधन हो गया।"

आपको बता दें कि बॉबी लंबे समय से बीमार थे। अप्रैल 2010 में एक रेस्त्रां में डिनर के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ था जिसके बाद कोमा में चले गए थे।

Did You Know: जूही चावला ने कभी भी सलमान खान के अपोजिट काम नहीं किया

अपनी हालिया फिल्म 'गुलाब गैंग' में नकारात्मक भूमिका के लिए प्रशंसा पा रहीं जूही ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "यह सही पटकथा है..मेरे भाई ने मुझे जीवन का सबसे बड़ा उपहार दिया..उसने फिल्म देखी..और.."

'गुलाब गैंग' करने की एकमात्र वजह सिर्फ और सिर्फ माधुरी: जूही चावला

फिल्मी पटकथा लेखक ओंबर कुरैशी ने बॉबी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "बॉबी चावला हंसमुख और मिलनसार थे। आप हमेशा याद आएंगे। मैं जूही और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति करता हूं। ईश्वर आपको इस दुख से उबरने की शक्ति दे।"

Did You Know: जूही चावला ने कभी भी सलमान खान के अपोजिट काम नहीं किया है, जिसका मलाल उन्हें हमेशा रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X