'गुलाब गैंग' करने की एकमात्र वजह सिर्फ और सिर्फ माधुरी: जूही चावला
ऐसा फिल्मी दुनिया में कम ही होता है कि जब दो अभिनेत्रियां एक-दूसरे की तारीफ करें। और ताज्जुब तो तब होता है जो वो दो अभिनेत्रियां एक-दूसरे की तारीफ करें जो कि कभी एक-दूसरे से मुकाबला करती थीं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं की जिन्होंने नंबर वन की कु्र्सी पर छत्र राज किया है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री जूही चावला और माधुरी दीक्षित की। जो एक साथ अब फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आने वाली हैं।
जिसके बारे में बात करते हुए जूही ने कहा कि माधुरी की मौजूदगी के कारण ही उन्होंने यह फिल्म की। 'गुलाब गैंग' के गीत 'धीमी गति' के लांच के मौके पर जूही ने कहा, "मैंने यह फिल्म इसमें माधुरी के होने की वजह से की।
मैंने वास्तव में फिल्म की पटकथा की वजह से ऐसा किया। मैंने सोचा कि अगर हम साथ काम करेंगे तो यह बहुत अद्भुत होगा। माधुरी के साथ पहले दिन हुई मेरी बात मुझे याद है, जिसमें मैंने उनसे कहा था कि 'माधुरी, हम इसे धमाकेदार बनाएंगे' और हमने कर दिया।"
इससे पहले भी माधुरी ने कहा था कि मुझे लगता है कि 'गुलाब गैंग' के जरिए मुझे आखिरी बार माधुरी के साथ काम करने का मौका मिला है और मुझे नहीं लगता कि भविष्य में फिर यह मौका मिलेगा।" 'गुलाब गैंग' की कहानी बहुत सशक्त है और जूही को लगता है कि इस तरह की कहानियां बहुत कम होती हैं, इसलिए वह और माधुरी को साथ देखने को लेकर उतनी आशावादी नहीं हैं।
फिल्म में माधुरी दीक्षित सकारात्मक रोल में हैं तो जूही चावला ने पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक राजेनता बनीं हैं जो किसी को भी अपने फायदे के लिेए इस्तेमाल कर सकती हैं।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म गुलाबी गैंग की कहानी पर हैं हालांकि फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि केवल गुलाब गैंग नाम रख लेने के कारण फिल्म गुलाबी गैंग की नहीं हो जाती हैं। मेरी फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं कर सकता हूं लेकिन इतना बोल सकता हूं कि मेरी फिल्म सबसे अलग है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











