संजय सूरी की मां बनेगी जूही चावला
जीं हां आपने सही सुना, बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला बहुत जल्द मां के किरदार में नजर आयेंगी। वो भी उसकी मां के जिसकी कभी वो हीरोइन बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं फिल्म एक्टर संजय सूरी की जिनकी मां के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है , जिसे ओनीर प्रदर्शित करेंगे। उसमें लीड रोल जूही करेंगी। फिल्म का नाम होगा आई एम मेघा।
ओनीर फिल्म के बारे में बताते हैं 'जूही का किरदार संजय की माँ से प्रेरित हैं, जो कि एक कश्मीरी पंडित का रोल हैं। यह कहानी उस रिफ्यूजी की है जो कश्मीर 20 वर्ष बाद लौटता है और अपने उस घर में जाता है जहाँ उसने जीवन बिताया। संजय की माँ उर्वशी सूरी की जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं को हमने फिल्म में रखा है।'
पढ़े : हेमा मालिनी बनेगी कैटरीना!
फिल्म में संजय सूरी भी लीड रोल कर रहे हैं। वे कहते हैं 'इस फिल्म में मेरी माँ के जीवन की थोड़ी झलक देखने को मिलेगी। हम जैसे कई लोगों को कश्मीर छोड़ना पड़ा। मेरी माँ 17 वर्ष बाद कश्मीर गईं, लेकिन वे हमारे श्रीनगर स्थित उस घर में नहीं जा पाईं, जहाँ मेरे पिता की हत्या हुई थी।'
actress अभिनेत्री आई एम मेघा जूही चावला फिल्म बॉलीवुड संजय सूरी bollywood film i am megha juhi chawla sanjay suri


Click it and Unblock the Notifications
