रावण की खराब एडिटिंग से अभिषेक लगे बुरे : अमिताभ

रावण की खराब शुरुआत ने महानायक को नाराज कर दिया है। रिलीज से दो दिन पहले तक फिल्म और मणिरत्नम की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे अमिताभ ने लिखा है, फिल्म का संपादन बेहद खराब है। एडिटिंग टेबल पर कई महत्वपूर्ण दृश्य काट दिए जाने से मुख्य किरदार बीरा (अभिषेक) का चरित्र उभर नहीं सका है। उधर, रावण के सिनेमेटोग्राफर संतोष शिवान ने कहा, रावण साउथ में काफी हिट रही है। उन्होंने कहा, यह बच्चन साहब की निजी राय है।


Click it and Unblock the Notifications











