क्यों कैंसिल हो गई जुही चावला की होली पार्टी???
[गपशप] अब इसके बाद आपको शायद समझ आ जाए कि फिल्म स्टार्स भी नॉर्मल होते हैं, आपकी और हमारी तरह। उन पर भी घर संभालने की, बीमारियों की, बच्चों की परवरिश की ज़िम्मेदारी होती है। लेकिन सबसे बड़ा डर जो हर मां बाप को होता है वो है बच्चों के एग्ज़ाम का। और यही डर जुही चावला को भी सता रहा है।
बस इसलिए जुही ने अपने घर इस साल होली का कोई जश्न नहीं रखा। जुही चावला का कहना है कि इस साल उन्होंने होली पार्टी को बच्चों के एक्ज़ाम की वजह से रद्द कर दिया। वहीं होली ना मनाने की दूसरी वजह रही स्वाइन फ्लू का प्रकोप।
शुक्रवार को बॉलीवुड ने जमकर होली खेली, लेकिन जुही चावला बिना पिचकारी और हो-हल्ले के रहीं। उन्होंने अपनी निराशा ट्विटर पर ज़ाहिर की। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वे निराश हैं कि पिछले वर्षों की तरह इस बात होली नहीं मना पाईं।
47 साल की जुही ने ट्वीट किया कि हर साल हमारे गार्डन में वॉटर पूल्स और पिचकारियां होती हैं, मस्ती करते बच्चे और उनके साथ मैं होती हूं। लेकिन इस साल सब रद्द!! स्वाइन फ्लू का डर, बच्चों का एक्जाम और मिजाज बदलता मौसम!!! खैर... जो होली मना रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।
बात तो सही है ना ही सेहत पर रिस्क लिया जाए ना ही पढ़ाई पर। जुही चावला फिलहाल बड़े परदे से दूर हैं लेकिन 'सोनी पल' चैनल की ब्रांड एम्बेसेडर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












