HOLI PICS:अक्षय की ठंडई और फरहान की फैमिली होली

[तस्वीरें] होली की मस्ती बॉलीवुड सितारों पर भी जमकर चढ़ी। जहां अक्षय कुमार ठंडई बनाते दिखे तो वहीं फरहान अख्तर भी परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। अक्षय कुमार ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि ठंडई के बिना भी कोई होली होती है। उन्होंने अपने फैन्स को होली की मुबारकबाद दी।

वहीं फरहान अख्तर की होली पार्टी में सितारों ने जमकर मस्ती की पर जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की होली मस्ती देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा। दोनों होली के रंगों में डूबे दिखे। इस होली समारोह में रंगों के साथ साथ भारतीय परंपरा की भी झलक दिखी। यहां सब एक दूसरे से गले मिल रहे थे, रंगों में सराबोर गालों पर गुलाल लगा रहे थे, ठंडई पी रहे थे और बॉलीवुड के गानों पर झूम भी रहे थे।

जावेद और शबाना की इस होली में बेटे फरहान भी जमकर नाचे। बॉलीवुड से नंदिता दास, दिव्या दत्ता और टिस्का चोपड़ा जैसे कई जाने पहचाने लोग होली खेलने आए। एक दुसरे को बधाइयां दी और जमकर नाचे।

इस होली सेलिब्रेशन में जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इस मौके पर होली की बधाई देते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि आज के दिन करीब करीब हर साल हम सब होली खेलते हैं और इसी बहाने सब इकठ्ठा होकर पार्टी करते हैं। आज भी हम सब रंगों में सराबोर हैं और त्योहार का जश्न मना रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X