"जब दिलवाले के बारे में कुछ अच्छा सुना ही नहीं तो क्यों देखूं!"
[बॉलीवुड समाचार] जुही चावला बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो सीधा अपने दिल की बात बोलने में यकीन रखती है। हालांकि इस वजह से वो अक्सर विवादों में घिर जाती है पर इस मामले में उन्हें किसी से कोई डर नहीं। उनके दिल में जो होता है वो उसे सबके सामने रखती है।
हाल ही में जुही चावला अपनी आने वाली फिल्म चॉक एंड डस्टर प्रमोट कर रही थीं कि उन्हें किसी ने दिलवाले के बारे में पूछ लिया। बस फिर क्या था जुही चावला ने तुरंत अपनी राय रख दी। वैसे तो सवाल केवल इसलिए पूछा गया कि शाहरूख खान उनके अज़ीज़ दोस्त रहे हैं।
[सलमान ने शाहरूख ऐश के नाम का बिल फाड़ा!]
लेकिन जुही चावला ने इस बात पर भी साफ साफ अपना नज़रिया रख दिया। जुही ने कहा कि मैंने दिलवाले के बारे में कुछ ज़्यादा अच्छी बातें नहीं सुनी हैं बस इसलिए सोचा कि फिल्म देख कर क्या करूं जब कोई फिल्म की तारीफ ही नहीं कर रहा।
वैसे जुही की बात में सच्चाई तो है। हमने भी आपको काफी कारण दिए हैं कि क्यों ना देखें दिलवाले। पर ये पहली बार नहीं है जब जुही ने किसी के खिलाफ कुछ बोला है। वो पहले भी हर सुपरस्टार पर टिप्पणी कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications













