'गुलाब गैंग' के प्रोमो से खुश पर फिल्म में क्रूर हैं जूही चावला
इस बारे में बात करते हुए जूही ने मीडिया में कहा कि "मैं खुश हूं कि फिल्म के प्रोमो ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ाई, क्योंकि आज की तारीख में हर सप्ताह कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, ऐसे में एक फिल्म के लिए जनता के बीच जगह बनाना आसान नहीं है। लेकिन इस प्रोमो ने निश्चित रूप से जगह बनाई है और मैं इसके लिए खुश और शुक्रगुजार हूं। झलकियों की तरह हमारी फिल्म भी दिलचस्प है। कृपया इसे जरूर देखें।"
आपको बता दें कि फिल्म के प्रोमो का एक संवाद आजकल काफी लोगों को पसंद आ रहा है और वो संवाद है.. कहा जाता है कि महिलाओं को अपनी किस्मत लिखने का हक नहीं..अरे जिसे अपना नाम लिखना नहीं आता है वो अपनी किस्मत कैसे लिख सकती है?
गौरतलब है कि सौमिक सेन निर्देशित 'गुलाब गैंग' में जूही के अलावा माधुरी दीक्षित भी है। फिल्म महिलाओं के हक की बात करती है। फिल्म में जूही राजनेता के रूप में है। पर्दे पर पहली बार जूही आपको निगेटिव रोल में दिखायी पड़ेंगी। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अलग सा किरदार को प्ले कर रही हैं। फिल्म में वह एक्शन करते भी दिखायी पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?


Click it and Unblock the Notifications
