‘मासुम’ जुगल अब हो गया वयस्क, जैसमीन संग रचाई शादी

अभिनेता जुगल हंसराज..याद हैं आपको.. जी हां वो ही जुगल जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत नसीरूद्दीन शाह और शबाना आजमी अभिनीत फिल्म 'मासुम' से की थी। लेकिन बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'आ गले लग जा'थी। उनके बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जैसमीन के साथ अमेरिका में शादी कर ली है। दोंनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

इस बारे में खुलासा तब हुआ जब जुगल के जिगरी दोस्तों में से एक अभिनेता उदय चोपड़ा ने जुगल को ट्विटर पर बधाई दी।

उदय चोपड़ा ने ट्विट किया है कि 'हमारे मित्र जुगल हंसराज मिशीगन (ऑकलैंड) में कल जैसमीन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. मैं नवविवाहित दंपति के लिए सुखमय जीवन की कामना करता हूं.'प्यार पॉसिबल।'

मालूम हो कि चोपड़ा परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले अभिनेता जुगल हंसराज ने उदय चोपड़ा के साथ फिल्म 'मोहब्बतें' में समीर का रोल किया था। फिल्म में उनकी हिरोईन किम शर्मा थीं।

इसके बाद उनकी फिल्में नहीं चली तो उन्होंने उदय चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'प्यार इंपॉसिबल" का निर्देशन भी किया था, यही नहीं जुगल ने डिज्नी स्टूडियो की एनीमेशन फिल्म 'रोड साइड रोमियो'भी बनायी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X