30 साल बाद मासूम का रीमेक, अभि-ऐश लीड रोल में!
जी हां आपने सही सुना कि सुपरहिट फिल्म मासूम का रीमेक बनने जा रहा है, जितनी चौंका देने वाली बात फिल्म के रीमेक की है, उससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया।
सुनने में आया है कि हिमेश ने फिल्म के राईटस खरीद लिए हैं, और वो चाहते हैं कि फिल्म में लीड रोल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय करें। हो सकता है कि यही वह फिल्म हो जिससे ऐश की पर्दे पर वापसी होगी। कहा जा रहा है फिल्म का निर्देशन चटगांव के लिए नेशनल अवार्ड अपने नाम करने वाले बेदव्रता पेन करेंगे।
गौरतलब है कि मासूम फिल्म साल 1983 में बनी थीं जो कि शेखर कपूर की पहली फिल्म निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल में नसीरुद्दीन शाह, शबानी आजमी थे जबकि चाइल्ड रोल प्ले किया था उर्मिला और जुगल हंसराज ने। फिल्म की पटकथा लिखी थी गुलजार ने हालांकि फिल्म मशहूर नॉवेल मैन ओमेन एंड चाइल्ड पर आधारित थी जिसे कि लिखा था एरिक सहगल ने।
आईये आपको बताते हैं फिल्म मासूम के बारे में कुछ खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications











