''मैंने अक्षय कुमार को कभी रिप्लेस नहीं किया.. मैं कर ही नहीं सकता..''
[बॉलीवुड न्यूज] 'वेलकम बैक' इस साल की एक ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार एक खास दर्शक वर्ग बहुत बेसब्री से कर रहा है। बहरहाल, वैसे तो इस फिल्म में पहली फिल्म से काफी कुछ जुदा दिखेगा, लेकिन जो बड़ा बदलाव होगा वह हैं अक्षय कुमार। जी हां, इस फिल्म अक्षय कुमार नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम दिखाई देंगे।
हालांकि इस बदलाव पर जॉन अब्राहम ने कहा कि, मैंने अक्षय कुमार को रिप्लेस नहीं किया है। मैंने इसे अलग फिल्म जैसी ही देखा है। जब मैंने फिल्म साइन किया तो सबसे पहले अक्षय कुमार को ही बताया और वे बहुत खुश हैं। मैंने उनके साथ काफी काम किया है और काफी कुछ सीखा है।
जॉन ने कहा कि हमारा रिश्ता फिल्मों से परे है। अक्षय मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मुझे उनकी पॉजिटिविटी से प्यार है।
यहां जानिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का कनेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications


