अच्छी सोच है जॉन अब्राहम की!
जॉन अब्राहम ने 'आई मी और मैं' के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडिया से बातचीत के दौरान कहा "मैं भी परिपूर्ण इंसान नहीं हूं। मुझमें सबसे ज्यादा कमियां हैं। यदि कोई कहता है कि वह एकदम सही है वह झूठा है। मैने कोशिश की है कि एक बेहतर इंसान बन सकूं।" जॉन अब्राहम से उनकी पसंद की लड़की के बारे में पूछा गया तो जॉन ने कहा "वो एक साधारण लड़की होगी। रिश्ते की खूबसूरती सादगी में होती है। घर उसके साथ बसाइये जिसके साथ आपको जुड़ाव महसूस हो।"
जॉन ने ये भी कहा कि फिल्म आई मी और मैं एक महिला प्रधान फिल्म है। यह फिल्म एक मार्च को रिलीज हो रही है और 8 मार्च को वुमेन्स डे है तो यह महिलाओं को समर्पित है। जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह, प्राची देसाई और गोल्डी बहल ने मुख्य भूमिका निभाई है। जॉन की इस बात को सुनकर की वो एक परिपूर्ण इंसान नहीं हैं उनकी फैन सोनिया लहरे जो कि रायपुर से हैं ने कहा "बहुत ही अच्छी सोच है।"


Click it and Unblock the Notifications
