वरुण की होना चाहती हैं सेक्सी राधा!
करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म में सिद्धार्थ भी थे लेकिन आलिया और वरुण एक दूसरे के साथ ज्यादा कंफरटेबल लगे। दोनों की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई। करन जौहर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया और साथ ही इन तीनों एक्टरों की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। सभी ने इन नये कलाकारों की जमकर तारीफ की। स्टूडेंट ऑफ द ईयर स्कूल लाइफ पर आधारित फिल्म थी।
हालांकि ये फिल्म भी कुछ विवादों में रही। फिल्म का गाना राधा तेरी चुनरी काफी समय तक विवादों से घिरा रहा क्योंकि इस गाने में राधा जो कि हिन्दुओं में पूज्य मानी जाती हैं को सेक्सी कहा गया था और इसलिए कई लोगों ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन बाद में इन विवादों से फिल्म को बाहर निकाल लिया गया। फिल्हाल सोचने वाली बात ये है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट की रियल लाइफ जोड़ी क्या इनके परिवार को मंजूर होगी। क्या महेश भट्ट चाहेंगे कि उनकी बेटी डेविड धवन के घर से जुड़े? पूजा ने अपनी निजी जिंदगी अपने करियर को भेंट चढ़ा दी लेकिन क्या आलिया अपनी निजी जिंदगी को करियर से ज्यादा महत्व देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
