सेक्स वर्कर्स लाए शर्लिन के लिए बर्थडे केक
यूं तो शर्लिन चोपड़ा कुछ भी करती हैं तो वो खबरों की सुर्खियों में आ ही जाता है। लेकिन इस बार शर्लिन ने कुछ ऐसा किया है जिससे कुछ लोगों के दिल में उनके लिए अच्छे ख्याल भी आ गये हैं। सेक्स वर्कर्स जिन्हें लोग अपने समाज का हिस्सा भी नहीं मानते और जिन्हें हमेशा समाज में गंदी निगाहों से देखा जाता है। जिन्हें लोग किसी भी शुभ काम का हिस्सा नहीं बनाना चाहते उन्हीं के साथ शर्लिन ने अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन यानी कि अपना जन्मदिन मनाया है। उन्हीं के साथ अपना केक काटा और साथ ही उन्हें ढ़ेर सारा प्यार और धन्यवाद दिया है।
कल यानी कि 11 फरवरी को शर्लिन चोपड़ा का 29वां जन्मदिन था और इस दिन को वो बहुत ही अच्छी तरह सेलिब्रेट करना चाहती थीं। शर्लिन ने इस दिन को अपने दोस्तों या फिर अपने परिवार वालों के बजाया मुंबई में स्थित भारत के दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कमातिपुर में रह रहे सेक्स वर्कर्स के साथ मनाया। शर्लिन ने वहां जाने से पहले ट्वीट किया कि वो कुछ बहुत ही खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए जा रही हैं। वहां पहुंचकर सेक्स वर्कर्स ने उनका स्वागत एक बहुत ही खूबसूरत केक के साथ किया और उन्हें ढ़ेर सारी जन्मदिन की शुभकामनाए भी दीं।
शर्लिन ने वहां से लौटकर ट्वीट किया और कमातिपुरा की सभी सेक्स वर्कर्स को धन्यवाद दिया कि उन्होंने शर्लिन का जन्मदिन इतनी अच्छी तरह से मनाया और उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। शर्लिन के लिए वो लोग जो केक लाए थे उसपर लिखा था सेलिब्रेटिंग वुमनहुड। सेक्स वर्कर्स की प्राइवेसी में खलल ना पड़े इसलिए शर्लिन वहां जाते समय अपने साथ किसी भी कैमरापर्सन को भी नहीं ले गयीं थीं। फिल्हाल कुछ लोग शर्लिन के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं और कुछ का मानना है कि जिन लोगों की जिंदगी में खुशियां नहीं होतीं उन्हें कुछ पलों की खुशी देकर बहुत ही अच्छा काम किया।


Click it and Unblock the Notifications
