..................... ईद 2021 पर सलमान खान की 'राधे' से भिड़ेगी 'सत्यमेव जयते 2' John abraham's Satyameva Jayate 2 all set to clash with Salman khan's Radhe in this Eid - Hindi Filmibeat

Official- जॉन अब्राहम ने कर डाला ऐलान, ईद 2021 पर सलमान खान की 'राधे' से भिड़ेगी 'सत्यमेव जयते 2'

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में उन्होने इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान किया था। इस फिल्म को लेकर उन्होने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और कहा था कि वो इस ईद 2021 के मौके पर राधे को थिएटर्स में रिलीज करेंगे। लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है जो कि सलमान खान के फैंस को शायद बिल्कुल रास नहीं आएगी। खबर है कि इस ईद 2021 के मौके पर अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज होगी।

इसका मतलब है कि जॉन अब्राहम सीधे सलमान खान से ईद पर पंगा लेने जा रहे हैं। काफी समय से ये खबर चर्चा में थी लेकिन अब इसका आधिकारिक ऐलान खुद जॉन अब्राहम ने कर दिया है। जॉन अब्राहम ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'तन मन धन से बढ़कर है जन गण मन, सत्यमेव जयते 2 की पूरी टीम को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। मिलते हैं इस ईद 14 मई 2021 को सीधे सिनेमाघरों में।'

पोस्ट किया था

पोस्ट किया था

जॉन अब्राहम ने इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं।

ईद रिलीज

ईद रिलीज

इसके अलावा सलमान खान ने कुछ समय पहले थिएटर मालिकों को लेकर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होने ईद रिलीज की बात कही थी।

 चिट्ठी लिखकर गुजारिश की

चिट्ठी लिखकर गुजारिश की

गौरतलब है कि सलमान खान को देशभर के सिनेमाघरों के मालिकों ने चिट्ठी लिखकर गुजारिश की थी कि वह अपनी फिल्म राधे को थिएटर्स में रिलीज करें ताकि सिनेमाघरों के हालात पहले से बेहतर हो सके।

राधे

राधे

अब सलमान खान ने अपनी स्टेटमेंट में भी इसी बात का जिक्र करते हुए राधे की रिलीज डेट का ऐलान किया।

सलमान खान से भिड़ंत

सलमान खान से भिड़ंत

लेकिन इस जॉन अब्राहम की सलमान खान से भिड़ंत उनके लिए फायदेमंद साबित होती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं

बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं

सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो ईद पर बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं और उनके सामने खड़े होने का रिस्क ईद पर कोई नहीं लेता है।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड डेब्यू करेगा साउथ का ये स्टार? सामने आई बड़ी जानकारी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X