आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड डेब्यू करेगा साउथ का ये स्टार? सामने आई बड़ी जानकारी!

सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा शानदार है। इस फिल्म से एक साउथ का जाना माना स्टार अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाला है।

हम बात कर रहे हैं नागा चैतन्य की, जिनकी चर्चा है। बता दें कि कुछ समस्या के चलते इस फिल्म को विजय सेतुपति ने छोड़ दिया था और यही कारण है कि उनकी जगह नागा चैतन्य नजर आएंगे।

laal singh chaddha, aamir khan, आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा

हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस फिल्म से हमेशा किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में आमिर खान कई अलग अलग तरह के लुक्स में में दिखाई देंगे।

तस्वीर लीक हुई थी

तस्वीर लीक हुई थी

लाल सिंह चड्ढा के शूटिंगसेट से शूटिंग के दौरान आमिर खान की एक तस्वीर लीक हुई थी। इस तस्वीर में आमिर लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और एक टोपी में दिखाई दे रहे हैं।

द फॉरेस्ट गंप

द फॉरेस्ट गंप

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो ये अंग्रेज़ी फिल्म द फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस तस्वीर में आमिर भी अंग्रेज़ी फिल्म के हीरो तरह लग रहे हैं।

2021 में रिलीज

2021 में रिलीज

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। अब फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज़ होगी और उम्मीद की जा रही है कि तब तक हालात सुधर चुके होंगे।

 क्रिसमस बॉलीवुड

क्रिसमस बॉलीवुड

गौरतलब कि क्रिसमस बॉलीवुड के लिए हमेशा से बहुत ही शानदार रिलीज डेट रही है। आमिर खान अक्सर इसी दिन आते हैं।

करीना प्रेगनेंट हैं

करीना प्रेगनेंट हैं

करीना कपूर खान इस समय प्रेगनेंट हैं और इसी के चलते वो किसी फिल्म को लेकर काम नहीं कर रहीं हैं और एक लंबे ब्रेक पर हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X