ना बाबा ना..टीवी पर जज नहीं बनना: जॉन अब्राहम
जॉन ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में पूर्व छात्र समारोह में कहा, "मैं स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रमों पर निर्णय देना पसंद करूंगा, लेकिन अभी टेलीविजन पर किसी कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हूं।" मालूम हो कि जॉन अब्राहम भी जय हिंद कॉलेज के छात्र रह चुके हैं।
इन दिनों जॉन अब्राहम फिल्म 'वेलकम बैक' के लिए शूटिंग कर रहे हैं। जबकि उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म '1911' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है। फिल्म फुटबॉल खेल पर आधारित है।
'विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले जॉन अब्राहम ने हाल ही में सबको यह कहकर चौंका दिया था कि उन्होंने प्रिया रूंचाल से शादी कर ली। फिलहान फैशन आईकॉन माने जाने वाले जॉन अब्राहम बहुत जल्द अच्छी कहानियों को लेकर पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं।
जॉन अब्राहम और प्रिया की शादी कंफर्म- देखें अनदेखी तस्वीरें!


Click it and Unblock the Notifications












