जॉन ने प्रिया को बनाया मिसेज अब्राहम, लोग हैरान

Finally, Actor John Abraham has married girlfriend Priya Runchal
सिने जगत के हैंडसम और डैंशिग हीरो में से एक ज़ॉन अब्राहम की शादी का इंतजार उनके फैंस को बेकरारी से था लेकिन जॉन इस तरह से शादी कर लेंगे इस बात का अंदेशा किसी को नहीं था। नये साल की बधाई देते हुए जॉन इस तरह से अपनी शादी का खुलासा करेंगे इस बात की ना तो उम्मीद थी और ना ही संभावना। मालूम हो कि जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा है लव, जॉन और प्रिया अब्राहम।

जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रिय रूंचाल अब प्रिया अब्राहम हो चुकी हैं, आखिरकार जॉन ने ऐसा क्यों किया और किसी को भी अपनी शादी में नाचने का मौका क्यों नहीं दिया? यह एक बड़ा सवाल है।

हालांकि पिछले साल ही जॉन ने कहा था कि प्रिया अभी पढ़ाई कर रही है और उसकी पढ़ाई पूरी होने में अभी दो साल और हैं। इसलिए आने वाले दो साल वह शादी के लिए सोच भी नहीं सकते हैं फिर अचानक से जॉन से शादी क्यों रचा ली? आपको बता दें कि प्रिया रूंचाल एक बैंकर है जो कि मुंबई में वर्ल्ड बैंक में नौकरी करती है।

मालूम हो कि अपनी प्रेमिका प्रिया के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा था कि प्रिया बहुत ही प्यारी और सुलझी हुई लड़की है जिसका साथ पाकर मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझता हूं, शादी तो प्रिया से ही करनी है इसलिए दो साल बाद ही सही।

मालूम हो कि जॉन और बिपाशा बसु कभी दो जिस्म और एक जान हुआ करते थे लेकिन नौ साल बाद यह प्रेम संबंध अचानक से टूट गया जिसका कारण कोई नहीं जान पाया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन को तो प्रिया रुंचाल मिल गयी लेकिन बिपाशा आज भी तन्हा हैं तभी तो उनका नाम सलमान खान, हरमन बावेजा, डीनो मारियो जैसे ना जाने कितने लोगों से जुड़ता रहता है। शायद जॉन के चाहने वालों की तरह बिपाशा भी जॉन की शादी की खबर सुनकर हैरान हो गयी होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X