'सरवाइवर' से टीवी पर सरवाइव करेंगे जॉन अब्राहम!
शायद यही वजह है कि वे टेलीविजन की तरफ रुख कर रहे हैं। बाकी कलाकारों की तरह ही वह भी अब छोटे परदे पर एक खास शो को होस्ट करते नजर आयेंगे। खबर है कि जल्द ही सरवाइवर के देसी वर्जन में जॉन अब्राह्म आनेवाले हैं। एक चैनल ने उन्हें प्रस्ताव दिया है। जिसे उन्होंने स्वीकार भी लिया है। अगले महीने से इसकी शूटिंग भी शुरू होने जा रही है, हालांकि दो और नाम भी लाइमलाइट में आ रहे हैं अजय देवगन और अर्जुन रामपाल।
लेकिन चैनल की पहली पसंद जॉन इसलिए भी हैं चूंकि वे चाहते हैं कि सरवाइवर शो के फॉरमेंट से जॉन का मिजाज मेल खाता है गौरतलब है कि इस शो में किसी भी प्रतिभागी का एलिमिनेशन नहीं होगा, बल्कि उसे उसके शारीरिक मेहनत व शारीरिक रूप से किसी आयलैंड पर वक्त गुजारने की क्षमता देखी जायेगी।
उसके आधार पर अंततः 9 फाइनलिस्ट चुने जायेंगे। गौरतलब है कि जॉन इससे पहले भी कई टीवी शो में बतौर अतिथि जज पधार चुके हैं और इंडियन आयडल के तो वे ऑक्टोपस माने जाते हैं. चूंकि उन्होंने अब तक जिसके बारे में भी कहा है वही विजेता होगा वही विजेता होता है। एक रियलिटी शो में एक महिला प्रतिभागी को सबके सामने किस करने की वजह से भी जॉन सुर्खियों में थे. अब देखना यह है कि सरवाइवर से खुद के लिए कैसे सरवाइवल ढ़ूंढ़ पाते हैं जॉन।


Click it and Unblock the Notifications












