थोड़ी देर और होती तो जॉन बन जाते जेनेलिया के पति
अपनी लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने के बावजूद जॉन अब्राहम का मनोबल टूटा नहीं है । वे इस साल फिर से दर्शकों के सामने फोर्स फिल्म से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वे जेनेलिया के साथ अभिनय कर रहे हैं। खबरों के अनुसार फिल्म फोर्स की शूटिंग मालशेज घाट पर चल रही है। शूटिंग के दौरान ही जेनेलिया व जॉन की शादी का सीन फिल्माया जाना था।
खबर है कि फिल्म की शूटिंग में पंडित ने वास्तविक जिंदगी में जिस तरह से शादी होती है, उस तरह शादी करानी शुरू कर दी, उन्होंने दोनों को सात फेरे लेने को भी कहा, इस बात पर दोनों ने इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह सात फेरे नहीं लेंगे। गौरतलब है कि वहां उपस्थित पंडित कट कहने के बावजूद शादी की प्रक्रिया खत्म नहीं कर रहे थे।
विपुल शाह ने इस बारे में बताया कि दरअसल, हमने जिस पंडित को बुलाया था, वह वहां के स्थानीय पंडित थे और हमारी भाषा नहीं समझ रहे थे। हालांकि इससे जॉन और जेनेलिया थोड़ी देर के लिए टेंशन में जरूर आ गये थे। अब जरा सोचिए वाकई दोनों की शादी हो जाती तो मैडम बिप्स क्या होता।


Click it and Unblock the Notifications