क्या John Abraham की तबीयत ठीक नहीं?, लेटेस्ट फोटोज देख फैंस हुए परेशान, कहने लगे- 'बीमार लग रहे!'

John Abraham new look: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। हाल ही में सेट से सामने आई कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

John Abraham new look

तस्वीरों में जॉन अब्राहम अपनी टीम के साथ वैनिटी वैन के अंदर मुस्कुराते हुए पोज करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें बेहद सिंपल हैं, लेकिन उनका बदला हुआ अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है।

बदली हेयरस्टाइल और हेयर कलर

इन तस्वीरों में जॉन के बालों का नया रंग और स्टाइल सबसे ज्यादा चर्चा में है। अब उनके बाल हल्के ब्राउन दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सफेद और ग्रे शेड की झलक साफ नजर आती है। नए हेयरकट ने उनके लुक को पहले से काफी अलग बना दिया है।

पहले से ज्यादा लीन नजर आए एक्टर

जॉन का फिजीक भी इस बार थोड़ा बदला हुआ दिखा। वह पहले के मुकाबले कुछ ज्यादा लीन नजर आए, जिससे उनका ओवरऑल लुक ज्यादा मैच्योर लग रहा था। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी थी, जो उनके सिंपल स्टाइल को और निखार रही थी।

यह भी पढ़ें- देर रात नशे में गाड़ी चला रहा था ये एक्टर, रेड लाइट पर खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस ने चलाया केस

नए प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें तेज

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि जॉन इन दिनों किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह नया लुक किसी आने वाली फिल्म या वेब सीरीज़ के लिए हो सकता है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। जहां कई लोगों ने जॉन के नए लुक की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। लोगों को लग रहा है कि जॉन कुछ ज्यादा पतले लग रहे हैं और साथ ही थोड़े बूढ़े भी लग रहे हैं।

फिटनेस को लेकर जॉन की अलग पहचान

जॉन अब्राहम को लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में गिना जाता है। वह अपनी डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल, सख्त वर्कआउट और क्लीन डाइट के लिए जाने जाते हैं। जॉन हमेशा शॉर्टकट्स की बजाय सस्टेनेबल फिटनेस पर भरोसा करते हैं।

फैंस को अगले ऐलान का इंतजार

अब फैंस को इंतजार है कि जॉन का यह नया अवतार किसी दमदार किरदार की तैयारी है या फिर सिर्फ एक नया लुक एक्सपेरिमेंट। उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X