देर रात नशे में गाड़ी चला रहा था ये एक्टर, रेड लाइट पर खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस ने चलाया केस

Mayur Patel road accident: बिग बॉस कन्नड़ के कंटेस्टेंट रह चुके और एक्टर मयूर पटेल कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ देर रात हुए सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज किया है। यह घटना बुधवार रात ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर कमांडो हॉस्पिटल जंक्शन के पास हुई बताई जा रही है।

Mayur Patel road accident

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त मयूर पटेल टोयोटा फॉर्च्यूनर चला रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों से टकरा गई।

चार गाड़ियां हुईं दुर्घटना का शिकार

इस हादसे में कुल चार गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। इनमें दो स्विफ्ट डिजायर और एक सरकारी गाड़ी भी शामिल थी। सभी गाड़िया रेड लाइट पर लाइन से खड़ी थीं। अचानक हुई टक्कर से चेन एक्सीडेंट हो गया, जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

कोई गंभीर चोट नहीं

हादसा भले ही बड़ा था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और मयूर पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया गया। पुलिस का दावा है कि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने के सबूत मिले हैं। इसके बाद हलासुरु ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

गाड़ी जब्त, शिकायत के आधार पर केस दर्ज

जांच के दौरान मयूर पटेल की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। यह केस उन गाड़ी चलाने वालो में से एक की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिनकी कार इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य लागू कानूनों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

बिग बॉस कन्नड़ से मिली पहचान

मयूर पटेल को बिग बॉस कन्नड़ में हिस्सा लेने के बाद खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मणि' (2003) से की थी। इसके अलावा वह 'लव स्टोरी' (2005) और 'राजीवा' (2020) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर मयूर पटेल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: road accident
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X