..................... John Abraham is a sexiest and Shirtless Don, अरे दीवानो इसे पहचान ये है शर्टलेस डॉन - Hindi Filmibeat

अरे दीवानो इसे पहचान ये है शर्टलेस डॉन!

वैसे तो इन्हें पहचानने के लिए किसी को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी लेकिन फिर भी आपको ये तस्वीर देखकर शायद थोड़ी सी मुश्किल हो कि ये हैं कौन। ये हैं 'शूटाउट एट वाडला' फिल्म में शर्टलेस डॉन बने जॉन अब्राहम। जॉन अब्राहम अपने इस लुक में पहले भी नज़र आ चुके हैं। लेकिन तब में और अब में काफी अंतर आ चुका है सिर्फ जॉन के लुक में ही नहीं बल्कि उनकी बॉडी के शेप और खासतौर पर उनके सिक्स पैक ऐब्स में।

'शूटआउट एट वाडला' में जॉन अब्राहम की 6 पैक्स की जगह 8 पैक्स ऐब्स नज़र आएंगी। जॉन का ये लुक लोगों को काफी बेहतरीन लगा है लोगों ने ट्विटर पर भी जॉन की काफी तारीफ की है। लोगों का कहना है कि जॉन अपने इस लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं और उन्हें देखने के लिए ही फिल्म को देखने का मन कर रहा है। इस साल जॉन अब्राहम की शूटआउट एट वाडला के साथ साथ उनकी फिल्म रेस 2 भी रिलीज होगी। इस फिल्म में भी जॉन का अच्छा किरदार है। इसके अलावा जॉन अब्राहम आइ मी और मैं में भी नज़र आएंगे। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई होंगी।

जॉन अब्राहम की फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' का सीक्वल होगी। इसमें जॉन अब्राहम ने मुंबई के डॉन मान्या सुर्वे का किरदार किया है और सोनू सूद ने फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभाया है। फिल्म में अनिल कपूर और मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मनोज बाजपेयी को दाउद इब्राहिम का किरदार निभाना चाहिए था ना कि सोनू सूद को। फिलहाल फिल्म के मेन एक्टर जॉन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और उन्हें चर्चा में रखा है उनकी शर्टलेस बॉडी ने। कहा जा रहा है कि जॉन बॉलीवुड के सबसे पहले शर्टलेस डॉन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X