मद्रास कैफे के फीडबैक से खुश जॉन
अभिनेता एवं निर्माता जॉन अब्राहम गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'मद्रास कैफे' को विवादों में फंसने के बावजूद चर्चाओं में लोगों की सकारात्मक टिप्पणियां मिल रही हैं। जॉन ने फिल्म में एक गुप्त सैन्य अधिकारी (रॉ एजेंट) का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी श्रीलंका गृह युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सुजीत सरकार निर्देशित फिल्म 16 अगस्त को प्रदर्शित हुई है।
जॉन ने यह फिल्म 10 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनाई है और फिल्म ने अपने पहले ही सप्ताह में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय किया है।
जॉन ने कहा, "मुझे अपनी फिल्म 'मद्रास कैफे' पर गर्व है। फिल्म दर्शकों से मिल रही तारीफों के बल पर आगे बढ़ रही है। फिल्म बेहद सीमित बजट में बनाई गई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।"
जॉन के अलावा फिल्म में अभिनेत्री नरगिस फाकरी और नवोदित अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी काम किया है। जॉन कहते हैं कि फिल्म की सबसे खास बात इसके कलाकार हैं।
उन्होंने कहा, "फिल्म में कलाकारों का चयन बड़ी खूबसूरती से किया गया है और कलाकारों ने ही काफी हद तक फिल्म को कामयाबी भी दिलाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
