सेक्सी है जॉन-चित्रांगदा की जोड़ी

जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी जल्द ही एक बार फिर से नज़र आने वाली है फिल्म आई मी और मैं मे। आई मी और मैं में यूं तो प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में हैं लेकिन सबसे ज्यादा जॉन और चित्रांगदा की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। इससे पहले भी जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह एक साथ फिल्म देसी ब्वायज में भी नज़र आए थे। लेकिन फिल्म में चित्रांगदा सिंह की जोडी़ अक्षय कुमार के साथ बनाई गयी थी। फिर भी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक्टरों के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगी थीं। अब एक बार फिर से दोनों एक्टर एक साथ नज़र आएंगे और वो भी बतौर कपल।

ज्ञात हो कि चित्रांगदा सिंह और जॉन अब्राहम की जोड़ी अभी तक एक साथ लोगों को नहीं दिखी है लेकिन फिर भी लोगों का कहना है कि दोनों एक साथ काफी अच्छे दिखते हैं और दोनों की जोड़ी हॉट है। आई मी और मैं फिल्म में जॉन और चित्रांगदा सिंह ने जमकर हॉट सीन्स किये हैं और उनके साथ प्राची देसाई ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की तस्वीरों को देखकर लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की जोड़ी हिट होगी भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा भी बिजनेस करे लेकिन जॉन और चित्रांगदा तो हिट ही होंगे।

वैसे जॉन और चित्रांगदा पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। कहा तो यहां तक गया कि चित्रांगदा सिंह जो कि शादीशुदा हैं ने जॉन की वजह से अपने पति से तलाक लेने का फैसला भी कर लिया था। आई मी और मैं फिल्म के निर्माता हैं जॉन अब्राहम, गोल्डी बहल और सृष्टि आर्या। फिल्म में जॉन अब्राहम, प्राची देसाई और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के बारे में लोगों का कहना है कि ये फिल्म लड़कों को लड़कियों की इज्जत करना सिखाएगी। चूंकि ये फिल्म महिला प्रधान फिल्म है इसलिए फिल्म में महिला कैरेक्टर ज्यादा मजबूत हैं। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X