'आई, मी और मैं' वाले जॉन से मुहब्बत हो जायेगी: प्राची
फिल्म 'आई, मी और मैं' पूरी तरह से अभिनेता जॉन अबार्हम की कहानी है। इस फिल्म केबाद आज की युवा पीढ़ी महिलाओं और लड़कियों की कद्र करना सीख जायेंगे। यह कहना है अभिनेत्री प्राची देसाई का। जो इस फिल्म में जॉन के साथ लीड रोल कर रही हैं।
प्राची ने कहा कि फिल्म में जॉन ने ईशान नाम के लड़के का रोल किया है जो सनकी, अल्लड़ और बदमिजाज है लेकिन जिस दिन उसे अपनी मुहबब्त का एहसास होता है उस दिन ही वो बदल जाता है।
फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म देखने के बाद आप सभी एक बार फिर से जॉन अब्राहम से प्यार करने लगेंगे। सनकी व्यक्ति का किरदार जिस तरीके से जॉन ने निभाया है वो वाकई में तारीफ के काबिल हैं। मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।
मालूम हो कि फिल्म 'आई, मी और मैं' में प्राची के साथ चित्रांगदा सिंह भी है जो कि प्रोमो में काफी बोल्ड नजर आ रही है। फिल्म के बारे में जॉन ने पहले ही कह दिया है कि यह इमोशनल ब्यूटिफूल ड्रामा है जो लोगों के दिलों पर सीधे चोट करता है।फिल्म के निर्माता खुद जॉन है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है। देखते हैं इन सबके दावों में कितना दम है, इस बात का फैसला 1 मार्च को हो जायेगा जब फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












