'क्रिटिक्स हमें रोटी नहीं खिलाते'- जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्मों के रिव्यू पर जमकर निकाली भड़ास!
अभिनेता जॉन अब्राहम को लेकर मशहूर है कि वो अपने फैसले खुद लेते हैं और अपनी बातें भी काफी बेबाकी से रखते हैं। कई बार उनको फिल्मों और क्रिटिक्स को लेकर बोलते देखा गया है। इस समय भी एक ऐसी ही बयान उन्होने एक पोर्टल को दिया है जो कि तेजी से चर्चा में चल रहा है। बता दें कि जॉन अब्राहम ने इस बार फिल्म क्रिटिक्स पर हमला बोला है।
दरअसल वो सत्यमेव जयते को लेकर बात कर रहे थे और फिल्म रिव्यू को लेकर बोल रहे थे। गौरतलब है कि रिलीज के बाद सत्यमेव जयते को मिक्स रिव्यू मिले थे। जॉन ने कहा कि... 'सत्यमेव जयते एक स्मार्ट फिल्म थी और मुझे उन क्रिटिक्स से फर्क नहीं पड़ता है जिनको ये पसंद नहीं आई थी। मैं कभी भी इन रिव्यू पर ध्यान नहीं देता क्योंकि ये पूरी तरह से मजाक बनकर रह गए हैं। हमें क्रिटिसाइज करने वाले हमें रोटी नहीं खिलाते।'

बयान वायरल
जॉन अब्राहम का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनको फैंस का समर्थन इस बात पर मिल रहा है।

फैन फॉलोविंग
अभिनेता की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है और सोशल मीडिया पर उनको प्यार मिलता रहता है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर अभिनेता काफी चर्चा में हैं जो कि ईद पर आ ही है। सलमान खान की फिल्म राधे से ईद पर क्लैश करने वाली सत्यमेव जयते हर तरह से तैयार है और ये एक बड़ी भिड़ंत होगी।

रिलीज डेट में बदलाव
हालांकि गॉशिप गलियारों से आ रहीं खबरों की मानें तो कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।

सत्यमेव जयते 2
बहुत मुमकिन है कि राधे और सत्यमेव जयते 2 की रिलीज रुक जाए क्योंकि भारत के कई राज्यों में थिएटर्स बंद हो रहे हैं।

फैंस काफी ज्यादा बेचैन हैं
फिलहाल इन दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी ज्यादा बेचैन हैं और लंबे समय किसी तरह की धमाकेदार फिल्म थिएटर्स में नहीं आई है।
तापसी पन्नू और कंगना रनौत की हो गई दोस्ती? ट्वीट और वीडियो ने सामने आकर फैंस को चौंकाया!


Click it and Unblock the Notifications