तापसी पन्नू और कंगना रनौत की हो गई दोस्ती? ट्वीट और वीडियो ने सामने आकर फैंस को चौंकाया!
मीडिया पर दोनों को लेकर ट्वीट वॉर अक्सर देखने को मिलता रहता है। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो आपको काफी चौंका सकती है। दरअसल हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे आपको लगेगा कि क्या कंगना और तापसी की दोस्ती हो गई है? आपने इन दोनों को एक दूसरे के लिए इतने प्यारे शब्द बोलते पहले कभी नहीं सुना होगा। दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को शुक्रिया कहा था और कंगना ने उनको जवाब दिया दिया था।
गौरतलब है कि तापसी पन्नू को थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है और इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तापसी पन्नू स्पीच दे रहीं हैँ। उन्होने इस दौरान कंगना का नाम लिया। तापसी ने कहा कि.. 'दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, जाह्नवी कपूर को छपाक और गुंजन जैसी फिल्म करने के लिए थैंक यू..

कंगना के लिए क्या बोला
कंगना रनौत हर साल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से एक नया बेंचमार्क सेट कर रही हैं, उनको शुक्रिया की हमें भी पुश कर रहीं हैँ।'

कंगना ने मुबारकबाद दी
तापसी पन्नू के इस वीडियो के सामने आने के बाद कंगना रनौत ने भी उनको मुबारकबाद दी है। ये ट्वीट सबको हैरान कर रहा है।

शुक्रिया तापसी
कंगना रनौत लिखती हैं कि.. 'शुक्रिया तापसी, आप विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड डिसर्व करती हैं. आपसे ज्यादा इसके काबिल कोई नहीं है।'

प्यार है या स्वीट वॉर?
अब ये दोनों का प्यार है या स्वीट वॉर ये तो दोनों को ही पता होगा। हालांकि कई लोगों का ऐसा मानना है कि दोनों की दोस्ती तो नहीं हो गई है, अचानक कैसे तारीफें शुरु हो गई हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी इस समय शाबाश मीठू और रश्मि रॉकेट के लिए बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहीं हैँ।

धाकड़, थलाइवी और तेजस
कंगना रनौत इस समय धाकड़, थलाइवी और तेजस को लेकर चर्चा में हैं और काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी।
अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल को झटका? रिलीज के तुरंत बाद तमिलरॉकर्स ने की लीक!


Click it and Unblock the Notifications