..................... एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग करते जॉन अब्राहम और दिशा पटानी | John Abraham and Disha Patani shoot for Ek Villain Returns in Mumbai, see pics - Hindi Filmibeat

'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग शुरु- सेट से बाहर आई जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की तस्वीरें

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है। बीते दिन जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की कुछ तस्वीरें सेट से बाहर आई हैं, जहां दोनों एक सीन फिल्माते दिख रहे हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने कहा, "मैं बेसब्री से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहा था। दुर्भाग्य से महामारी के साथ, चीजें बंद हो गईं, लेकिन अब मुझे खुशी है कि हम वापस लौट रहे हैं- हम फिर से फिल्में बना रहे हैं। मुझे एक बार फिर से एक विलेन जादू का जादू बिखेरने की उम्मीद है।"

Ek Villain Returns

सेट से आई जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस सीक्वल को लेकर एकता कपूर का कहना है, "मैं फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं। इस बार एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस जबरदस्त है. आप फिल्म देखें।"

कोरोना की दूसरी लहर से बॉलीवुड परेशान- फिर टलेगी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X