कोरोना की दूसरी लहर से बॉलीवुड परेशान- फिर टलेगी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी!
साल 2020 मार्च के बाद से फिल्म इंडस्ट्री की जो सूरत बदली थी, उम्मीद की जा रही थी कि 2021 में वह वापस अपने नॉर्मल रूप में आ पाएगी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर निर्माता- निर्देशकों को परेशान कर दिया है। बैक टू बैक फिर से फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन होने लगी है।
बंटी और बबली 2, हाथी मेरे साथी जैसी फिल्मों के बाद, अफवाहें उठ रही हैं कि कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी भी पोस्टपोन हो सकती है।

कई राज्यों में, खासकर महाराष्ट्र में हर दिन बढ़ते कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। लगभग पांच महीने बाद, पहली बार 53 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53,476 नए कोरोना केस आए और 251 लोगों की जान चली गई है।
लिहाजा, कई राज्यों में फिर पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। सिनेमाघरों को फिर से बंद करने को लेकर विचार किया जा रहा है। जबकि भोपाल में सिनेमाघर पूरी तरह से बंद कर दिये गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications