'पीकू' में दीपिका से इश्क करेंगे जीशू, बोले थैंक्यू सरकार

बॉलीवुड की सौ करोड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हर बड़ा कलाकार और चर्चित सितारा काम करना चाहता है जिसका ताजा उदाहरण है निर्माता-निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म 'पीकू'।

जिसमें दीपिका के कोस्टार बनेंगे जीशू....अब आप कहेंगे कि यह जीशू कौन है तो यहां बात हो रही है बांग्ला अभिनेता जीशू सेनगुप्ता की जो कि दीपिका के साथ काम करने को लेकर काफी बेताब थे। जिन्हें मौका दिया है शूजीत सरकार ने।

मालूम हो कि जीशू ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम अनुराग बासु की अवार्ड वीनिंग फिल्म 'बर्फी' से रखा, जिसमें वह अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज के पति की भूमिका में थे। वह आगे प्रदीप सरकार की अगली हिंदी फिल्म 'मर्दानी' में नजर आएंगे, जिसमें वह रानी मुखर्जी द्वारा निभाए किरदार के पति की भूमिका में हैं।

कहा गया है कि सरकार पहले जीशू को दीपिका के अपोजिट लेकर हैरान थे लेकिन बाद में उन्हें लगा कि जीशू पूरी तरह से दीपिक के अनुकूल है। अपने रोल के बारे में बात करते हुए जीशू ने कहा, "मैं जिस फिल्म निर्देशक की सराहना और जिस अभिनेता से प्यार करता हूं, उनके साथ काम करने का यह वास्तव में एक बड़ा अवसर है। मैंने जब तय किया कि मुझे अभिनेता बनना है तभी से श्रीमान बच्चन के साथ काम करना मेरा सपना रहा है।

मैं इरफान जी का भी सम्मान करता हूं। जहां तक दीपिका का सवाल है तो क्या वह इन दिनों सबके सपनों की रानी नहीं हैं?" तो मैंने भी अगर दीपिका संग ऑनलाइन रोमांस करने की सोची तो क्या गलत कर लिया? सरकार ने मुझे यह मौका दिया है इसके लिए मैं उन्हें थैंक्यू बोलता हूं। आपको बता दें कि 'पीकू' के लिए जीशू अगस्त में मुंबई जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X