FB Chat पर दीपिका ने कहा मुझे और रणबीर को पता नहीं था हम क्या कर रहे हैं

साल 2013 की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की संख्या में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं और अब तो उनके 1.5 करोड़ फेसबुक फैन भी हो गये हैं, लेकिन ऐसे वक्त पर रणबीर कहां हैं?

जिस खुश और उत्साह के साथ दीपिका ने अपने फेसबुक फैंस और साथियों को 26 मार्च को फेसबुक पर लाइव चैट करने का न्यौता दिया वो सारा उत्साह तब फीका सा लगने लगा जब एफबी लाइव चैट पर उनसे करियर के शुरूआती दौर और आज कल के एक्टर्स के बारे में सवाल किया गया। एक क्षण के लिये दपिका रुक सी गईं और फिर उन्होंने कहा, "जब मैंने और रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब हमें कुछ नहीं पता था कि हम क्या कर रहे हैं। सब कुछ रैंडम मैनर में चल रहा था, आज के एक्टर-एक्ट्रेस फिल्म में आने से पहले ही तय कर लेते हैं कि उन्हें कैसी फिल्में करनी हैं, किसके साथ फिल्में करनी हैं, किससे दोस्ती किससे नहीं। खैर मुझे मेरे अब तक का करियर अच्छा लगता है।"

अपने लाइव चैट के दौरान दीपिका ने अपने से जुड़े कई पर्सनल औऱ प्रोफेशनल सवालों के भी जवाब दिये। दीपिका ने लाइव चैट के सारे सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। दीपिका ने बोला कि उन्हें चॉकलेट काफी पसंद है लेकिन उन्हें दही से एलर्जी है। उन्हें टोस्टेड चिकन पसंद है लेकिन वो साउथ इंडियन गर्ल होने के बावजूद नॉनवेज फूड ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। उन्हें भारत में बैंगलोर शहर काफी पसंद है क्योंकि उन्होंने अपने पैरेंटस के साथ बैंगलोर में ही अपनी लाईफ का क्वालिटी टाइम बिताया है।

जरूर देखें: दीपिका का फेसबुक लाइव चैट

<iframe src="http://new.livestream.com/accounts/5380422/events/2869977/videos/46233720/player?autoPlay=false&height=360&mute=false&width=640" width="640" height="360" frameborder="0" scrolling="no"></iframe>

अपने कोस्टार शाहरूख खान के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बोला कि उनके साथ काम करके मुझे अलग सी फीलिंग होती है। वह काफी अच्छे, लविंग और केयरिंग हैं, एक तो वो मेरे पहले कोस्टार रहे हैं उसके बाद वह काफी सीनियर हैं लेकिन इसके बावजूद वो मुझे और मैं उन्हें समझती हूं। हमारी टाईमिंग काफी अच्छी होती है।

मालूम हो कि शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण की तीसरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है जिसकी निर्देशिका फराह खान हैं। अपनी फिल्मों में उन्हें फिल्म 'कॉकेटल' वाला करेक्टर काफी पसंद है तो वहीं उन्हें अपनी फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' काफी पसंद है क्योंकि उनकी नजर में यह फिल्म फूल ऑफ फन है।

दीपिका की हॉलीवुड में जूलिया राबर्टस और बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय फेवरट अभिनेत्रियां हैं। अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि वह खुश रहकर काम करती है इसलिए ही शायद फिट है। हालांकि दीपिका ने अपने कोस्टार से रिलेटड अफेयर से जुड़ी किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बावजूद इसके दीपिका अपने चैट में काफी खुश और बेबाक नजर आयीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X