अक्षय को पकड़ पाएंगे जिमी!
स्पेशल छब्बीस में जिमी शेरगिल ने दिल्ली में रह रहे एक सब इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है जो कि फर्जी सीबीआई ऑफीसर बनकर लोगों को लूट रहे शख्स को पकड़ना चाहता है। नये नये पुलिस में ज्वाइन हुए जिमी का किरदार फिल्म में बहुत जोश भरा है वो पुलिस में रहकर कुछ करके दिखाना चाहते हैं। मनोज बाजपेयी फिल्म में असली सीबीआई ऑफीसर के किरदार में हैं और वो और जिमी मिलकर अक्षय कुमार को पकड़ने की कोशिश करते हैं।
स्पेशल छब्बीस की कहानी 1980 के दशक में हुई एक बडी़ घटना पर आधारित है। उस वक्त कोई शख्स फर्जी सीबीआई ऑफीसर बनके लोगों और राजनेताओं को लुटता था। ये घटना उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। अक्षय कुमार ने कहा कि इस तरह की रियल कहानियों पर आधारित फिल्मों को करने में बहुत मजा आता है और अलग तरह की फीलिंग होती है। इस फिल्म के अलावा इस साल जिमी शेरगिल की दो और फिल्में रिलीज होंगी एक है साहेब बीवी और गैंग्सटर रिटर्न्स और बुलैट राजा। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन तिग्मांशू धूलिया ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












