खुदकुशी से पहले जिया खान ने सूरज संग गुजारी थीं 2 रातें
मुंबई। बॉलीवुड की खुबसूरत और खुशदिल अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ये गिरफ्तारी जिया खान की सुसाइड लेटर सामने आने के बाद की है। इस लेटर में जिया ने बिना किसी का नाम लिखे अपनी तकलीफों और इस कड़े फैसले के लिये जिम्मेदार ठहराया है। मालूम हो कि जिया खान ने अपने सुसाइड लेटर में अबॉर्शन, दर्द, प्रताड़ना और बलात्कार जैसे शब्दों का इस्तमाल किया था।
अब इस संबंध में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जिया की खुदकुशी के पहले सूरज पंचोली ने उसके साथ दो रातें गुजारी थीं। खुदकुशी से पहले जिया ने सूरज को फोन किया था और उससे मिलने को कहा था। लेकिन सूरज ने मिलने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों में बहस हो गई थी। पुलिस अब दोनों के बीच हुई बातचीत तक पहुंचने के लिये कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि सूरज ने जिया से मैसेज के जरिए हुई बातचीत डिलीट कर दी थी।
मालूम हो कि पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि सूरज के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन चिट्ठी सामने आने के बाद उन्होंने कानूनी जानकारों से सलाह-मशविरा कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले पुलिस ने जिया की मां राबिया का बयान दोबारा दर्ज किया, जिसमें उन्होंने दोहराया कि जिया ने चिट्ठी में जिस शख्स का जिक्र किया, वह सूरज ही है। जिया के परिवार को यह चिट्ठी उनके हैंडबैग में मिली थी, जो पुलिस को दे दिया गया है।

Click it and Unblock the Notifications
