जिया सुसाइड केस: बेल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली
बुधवार को जिया सुसाइड केस में मुख्य आरोपी के तौर पर सलाखों के पीछे खड़े अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के वकील ने बुधवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर गुरूवार यानी कि आज सुनवाई हो सकती हैं।
मालूम हो कि सूरज पंचोली 27 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। सूरज ने बीते शुक्रवार यानी की 21 जून को सूरज पंचोली की जमानत याचिका को कोर्ट ने यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि अभी इस मामले में सूरज से ज्यादा पूछताछ करनी बाकी है।
हालांकि सूरज के वकील ने कहा कि जिया के जिस लेटर पर सूरज की गिरफ्तारी हुई है,उस लेटर में कहीं भी सूरज का नाम नहीं हैं। हमें तो जिया के लेटर पर भी शक है क्योंकि जिस समय जिया ने आत्महत्या की थी उस समय उसके कमरे या पूरे घर से कोई सोसाइड लेटर नहीं मिला था। जिया की मौत के चार दिन बाद उसका अचानक से लवलेटर लोगों के सामने आ गया जो कि काफी हैरान करने वाली बात है।
सूरज की मां जरीना वहाब को अभी भी लगता है कि सूरज निर्देोष है और उस पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है। जरीना ने राबिया खान यानी जिया की मां पर सूरज को फंसाने का आरोप लगाया है। जरीना ने दावा किया है कि सच सामने जरूर आयेगा।
जरीना जैसी बातें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी की है। तो वहीं अपनी बेटी जिया खान की आत्महत्या से आहत उसकी मां राबिया खान की पूरी कोशिश है कि वह सूरज पंचोली को हर हालत में सजा दिलाकर रहे क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर सूरज ने जिया का ख्याल रखा होता और उसे धोखा नहीं देता तो आज जिया सही-सलामत उनके पास और उनके साथ होती। जिया के लिए न्याय मांग रही राबिया खान ट्विटर पर सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली को शैतान तक कह डाला था। मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
