जिया सुसाइड केस: नायक बनने से पहले खलनायक बने सूरज
सूरज पंचोली को कल तक कोई नहीं जानता था लेकिन आज देश का हर नागरिक सूरज पंचोली का जान गया है। वजह है जिया खान,जिन्होंने शायद सूरज पंचोली के ही कारण खुद को फांसी पर लटका लिया। जिया के तथाकथित प्रेमी के रूप में पहचान बनाने वाले सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें आज दिन में कोर्ट में पेश करेंगी। पुलिस ने सूरज के ऊपर दफा 306 का मुकदमा दर्ज किया है।
मालूम हो कि सूरज पंचोली बॉलीवुड में चमकने का ख्वाब संजोये बैठे थे। सूरज को सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म, जो की सुपरहिट फिल्म हीरो की रीमेक होती, उसमें लांच करने जा रहे थे लेकिन रील लाइफ से पहले ही रीयल लाइफ में सूरज पंचोली नायक की जगह खलनायक बन गये।
जिया की मौत के बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर जिया को धोखा देने का आरोप लगाया है। वैसे मरने से पहले जिया ने सूरज से ही आखिरी बार बात की थी। जिया के सुसाइड लेटर में भी एक व्यक्ति का जिक्र है, जिसने जिया को प्यार में धोखा दिया था हालांकि जिया के लेटर में सूरज का नाम नहीं लिखा है लेकिन फिर भी शक सूरज पंचोली पर ही जाता है।
गौरतलब है कि जिया खान ने अपने घर में ही फांसी लगा ली थी। पहले तो उनके घरवालों ने कहा कि जिया का करियर ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थी इसलिए उसने मौत को गले लगाया था। लेकिन बाद में जिया के प्रेम संबंध की बात सामने आयी और कहा जाने लगा कि जिया को प्रेम में बेवफाई मिली थी जिसकी वजह से उसने खुद को खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
