..................... Jiah Khan's suicide letter exposes her cheating boyfriend - Hindi Filmibeat

प्रेमी की बेवफाई ने किया जिया को आत्महत्या के लिए मजबूर

बॉलीवुड उन सवालों के जवाब खोज रहा है जिनकी वजह से 25 साल की जिया खान ने मौत को गले लगा लिया। जिया खान के घर से एक 6 पन्ने का नोट मिला है जिसके लिखे एक -एक शब्द से जाहिर होता है कि जिया को जितना अपने करियर के नष्ट होने का गम नहीं था उससे कहीं ज्यादा दर्द उनको प्यार में मिले धोखे से था। नोट के मुताबिक जिया खान किसी के प्यार में गिरफ्तार थीं, वह उस व्यक्ति से बेइंतहा मुहब्बत करती थीं, जिया ने अपने प्रेमी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था।

नोट के मुताबिक तो जिया उसके बच्चे की मां तक बनने वाली थीं लेकिन अपने प्रेमी के ही कहने पर उन्होंने गर्भपात तक करा लिया था जो कि जिया के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के टूटने की वजह थी। हांलाकि नोट में कहीं भी प्रेमी का नाम नहीं लिखा है लेकिन फौरी तौर पर जिया के प्रेमी के रूप में अभिेनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को ही देखा जा रहा है।

जिया के घरवालों को यह नोट घर की सफाई में मिला है, उन्होंने यह नोट पुलिस को दे दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नोट पर लिखी लिखावट जिया की है या फिर किसी और की। वैसे जिया के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां रकीबा खान ने सूरज पंचोली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने मेरी बेटी को धोखा दिया। मेरी बेटी मासूम थी लेकिन उसके भरोसे को तोड़ा गया।

गौरतलब है कि जिया खान की आत्महत्या के सिलसिले में सूरज पंचोली से पुलिस पूछ-ताछ भी कर चुकी है। ज्ञात हो जिया खान ने अपने घर में ही फांसी लगा ली थी। पहले तो उनके घरवालों ने कहा कि जिया का करियर ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थी इसलिए उसने मौत को गले लगाया था। लेकिन बाद में जिया के प्रेम संबंध की बात सामने आयी और कहा जाने लगा कि जिया को प्रेम में बेवफाई मिली थी जिसकी वजह से उसने खुद को खत्म कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X