सूरज निर्दोष, जिया का पहले ही हुआ था रेप: जरीना वहाब
जिया खान सुसाइड केस पर एक नयी बात सामने आ रही है कि जिया खान के साथ विदेश में ही जब वह 14-15 साल की थी तो रेप हुआ था जो कि एक बहुत बड़ा कारण था जिया का भारत आने का। यह बात सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने एक मीडिया कर्मी से बात करते हुए कही। जरीना ने कहा कि जिया मानसिक रूप से पहले ही काफी असुरक्षित औऱ अपने आप को अकेला महसूस करती थी जिसके कारण ही मेरे बेटे सूरज ने उससे दोस्ती की थी ताकी वह अपने आप को अकेली महसूस ना करें। सूरज हमेशा उसका ख्याल रखता था।
जरीना ने कहा कि जिया 25 साल की थी और मेरे बेटे सूरज जो कि 21 साल का है, से काफी बड़ी थी। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जिया को इतने छोटे लड़के के साथ प्यार करने की जरूरत क्याथी? मेरे बेटे सूरज पर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है। जिया की मां ने जोश में आकर मेरे बेटे को फंसा दिया है लेकिन मुझे यकीन है कि सच सामने आयेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली को गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले जिया की मां ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह सूरज पर लगे सारे आरोपों को वापस लें क्योंकि वह बेकसूर है। जरीना ने जिया की मां से मिलने कीकोशिश भी की थी लेकिन राबिया खान ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया था।
गौरतलब है कि जिया खान ने अपने घर में ही फांसी लगा ली थी। पहले तो उनके घरवालों ने कहा कि जिया का करियर ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थी इसलिए उसने मौत को गले लगाया था। लेकिन बाद में जिया के प्रेम संबंध की बात सामने आयी और कहा जाने लगा कि जिया को प्रेम में बेवफाई मिली थी जिसकी वजह से उसने खुद को खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
