अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे सजा जरूर मिलेगी: जरीना वहाब
मुंबई। स्वर्गीय अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये सूरज पंचोली की मां ने कहा कि मैं राबिया (जिया की मां) की इस बात से सहमत हूं कि मेरा बेटा जिया के लिए सही नहीं था क्योंकि जिया को एक ऐसे शख्स की जरूरत थी जो कि उसे संभाल सके।
राबिया ने जिया की सुसाइड के बाद आदित्य पंचोली के बेटे पर आरोप लगाया था कि वह जिया के साथ पिछले एक साल से लिव इन में रह रहा था। बाद में जिया के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर सूरज को गिरफ्तार किया गया।
सूरज की गिरफ्तारी के बाद जरीना वहाब ने राबिया से मुलाकात की। इस पर जरीना ने कहा कि मैं राबिया से उसी तरह मिलने गयी थी, जैसे कि एक मां दूसरी मां से मिलने के लिए जाती है। मैं उनसे अकेले में मिलना चाहती थी लेकिन शायद वह मुझसे कोई बात नहीं करना चाहती थी।
जरीना ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे जरूर सजा मिलनी चाहिए। उन्होने इस बात से भी इनकार किया कि वह अपने बेटे के लिए राबिया से समझौता करने गई थी। वहीं गिरफ्तार सूरज पंचोली की हिरासत 27 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है।
पिछले 3 जून को 25 वर्षीय अभिनेत्री जिया खान ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications












