देखें जिया खान की अनदेखी तस्वीरें
मुंबई। सोमवार की रात बालीवुड ने एक ऐसी अभिनेत्री को खो दिया जो कि अभी फिल्मी दुनिया में सफलताएं पाने वाली थी। जिया खान ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया। जिया की सुसाइड ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। जिया के पिता एक अमेरिकी मुस्लिम थे। जिनका अपनी पत्नी से अलगाव हो गया था। बताया जाता है कि तब वह मात्र तीन महीनें की ही थी।
जिया ने बॉलीवुड में अपने करियर का प्रारम्भ विवादास्पद फिल्म 'निशब्द' से किया। जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ थी। इसके बाद उन्होने 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में समीक्षकों ने उनके आत्मविश्वास और एक्टिंग की तारीफ की थी।
लेकिन इन फिल्मों की सफलता के बाद भी उन्हें कुछ ज्यादा लाभ नहीं हुआ। उनका करिअर कभी भी वह रफ्तार नहीं पकड़ सका जिसकी उम्मीद की जा रही थी। जिसके कारण वह काफी ज्यादा अपसेट थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया जाता है कि जिया, आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के साथ रिलेशन में थी। जिसके साथ उनका झगड़ा हो गया। करिअर और जिंदगी से निराश जिया ने फिर वो किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











