..................... Jiah Khan's letter will be sent to handwriting expert: Police - Hindi Filmibeat

जिया का लेटर जायेगा हैंडराईटिंग एक्सपर्ट के पास

जिया खान खुदकुशी मामला उलझता ही जा रहा है। एक तरफ जहां अभिनेता आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पंचोली 21 जून तक जेल में हैं, वहीं दूसरी ओर मीडिया में आयी खबरों से जिया खान के लवलेटर पर ही शक पैदा हो गया है जिसके बारे में बात करते हुए मुम्बई (पश्चिम) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में अभी ऐसा कुछ खास नहीं घटा है।

मीडिया में आई अब तक ऐसी सारी खबरें जिसमें चिट्ठी की लिखावट के जिया खान की लिखावट से न मिलने की बात की गई, सिर्फ मीडिया द्वारा लगाई गई अटकलें हैं। हमने इस तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है। चिट्ठी को अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।"

मालूम हो कि इससे पहले अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पर नया आरोप लगाया है कि उसने ही जिया को आत्महत्या के लिेए उकसाया है। जिया को उसने मार-पीटा भी था जिसके कारण जिया के सिर पर कट के निशान आये थे।

सूरज ने जिया पर लात और घूंसे भी चलाये थे। तो वहीं इससे पहले जिया के लिए जरीना वहाब ने भी सनसनीखेज खुलासे किये थे कि जिया खान के साथ विदेश में ही, जब वह 14-15 साल की थी, तो उसके साथ रेप हुआ था जो कि एक बहुत बड़ा कारण था जिया का भारत आने का। यह बात सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने एक मीडिया कर्मी से बात करते हुए कही थी।

जरीना ने कहा कि जिया मानसिक रूप से पहले ही काफी असुरक्षित औऱ अपने आप को अकेला महसूस करती थी जिसके कारण ही मेरे बेटे सूरज ने उससे दोस्ती की थी ताकी वह अपने आप को अकेली महसूस ना करें। सूरज हमेशा उसका ख्याल रखता था।

जिया की मां ने जोश में आकर मेरे बेटे को फंसा दिया है लेकिन मुझे यकीन है कि सच सामने आयेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली को गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X