जिया खान के नाखून से मिले इंसानी मांस के टुकड़े, हत्या की आशंका

एक बार फिर से अभिनेत्री जिया खान की मौत पर सवालिया निशान लग गया है। इस बार जिया खान की मौत पर सवाल उनकी मां राबिया खान ने नहीं बल्कि फोरेंसिक रिपोर्ट ने उठाये हैं जिसके मुताबिक जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़े और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो।

जिया खान की मां के वकील दिनेश तिवारी का कहना है कि उन्हें लगता है कि जिया की किसी ने हत्या की है और उसे खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की है। राबिया खान और उनके वकील दिनेश तिवारी की पूरी कोशिश है कि जिया खान के शव को फिर से निकाला जाये ताकी उसका फिर से पोस्टमार्टम हो सके। जिया खान के वकील और राबिया खान ने पहले भी कहा था कि जिया की बॉडी पर पहले ही काफी चोट के निशान थे लेकिन पुलिस ने इस बात को अनदेखा कर दिया।

दिनेश तिवारी ने तो पुलिस के ऊपर भी आरोप लगाया कि वह किसी के दवाब में आकर जिया खान की मौत की जांच नहीं कर रही है और जानबूझकर सबूतों को अनदेखा कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट दो महीने पहले ही आ गयी थी लेकिन पुलिस ने इस बारे में भी उनसे बात नहीं की है। हालांकि राबिया खान और दिनेश तिवारी ने जिया की हत्या किसने की है इस बारे में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर था कि उनका शक पंचोली परिवार की ही ओर है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री जिया खान का शव 3 जून की रात को उनके मुंबई अपार्टमेंट सागर में कमरे से लटका हुआ पाया था। जिया की मां राबिया खान ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी। इसके कारण ही सूरज पंचोली पूरे 23 दिन तक जेल के अंदर भी रहे थे, फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं।

लेकिन जिया के शव के निशान ने राबिया को फिर से चिल्लाने पर मजबूर कर दिया है कि उनकी बेटी मरी नहीं बल्कि मारी गयी है। उनके वकील दिनेश तिवारी औऱ राबिया खान के दावों का क्या असर जांच पर क्या होता है? देखते हैं जिया की मौत की गुत्थी कब और कैसे सुलझती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X