जिया खान का मर्डर हुआ सुसाइड नहीं, राबिया ने दिखाईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें!
जिया खान की मौत को अभी मात्र चार महीने ही हुए हैं कि एक बार फिर से उनकी मौत पर कुछ नये सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिया खान की मां राबिया खान ने मुंबई कोर्ट में नयी अर्जी दाखिल की है और कहा है कि जिया की मौत को सुसाइड कहा गया है लेकिन ये गलत है। राबिया खान ने अपनी नयी अर्जी के जरिये मुंबई हाइ कोर्ट से कहा है कि जिया की मौत सुसाइड नहीं थी बल्कि ये मर्डर था। जिया की मां ने सीसीटीवी कैमरे में कैद जिया खान के फुटेस भी पब्लिश किये है जो कि जिया की मौत के कुछ देर पहले के हैं। इस फुटेज में जिया खान की बॉडी पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं थे लेकिन जिया की मौत के बाद उनकी बॉडी पर कई सारे निशान देखने को मिले हैं।
जिया खान की मां ने जिया की कुछ तस्वीरें भी रिलीज की हैीं जिनमें जिया की बॉडी पर कुछ गहरे घाव के निशान दिखाये गये हैं। राबिया आमिन ने कोर्ट से कहा है वो सीबीआई द्वारा इस केस की जांच कराने के आदेश दें। राबिया के वकील दिनेश तिवारी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है राबिया को लगता है कि जिया खान के केस की इनवेस्टिगेशन अच्छी तरीके से नहीं हुई है। और पुलिस ने जानबूझकर जिया के केस को इस तरीके से पेश किया है जिससे जिया की मौत एक सुसाइड लग रही है। जिया खान की मां ने अपनी इस नयी अर्जी में कई सारे नये सवाल पेश किये हैं जिन्हें सुनकर जिया के केस की गुत्थी और भी उलझती नज़र आती है।
जिया खान की मां ने कहा है कि जिया खान के मृत शरीर पर जिस तरह के घाव पाये गये हैं उन्हें देखकर यही लगता है कि जिया खान को पहले मारा गया और उसके बाद उन्हें फांसी से लटका दिया गया। जिया की मां अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर एक मुमकिन कोशिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











